उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, शराब दुकान संचालकों को चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में आबकारी विभाग ने कालाढूंगी रोड स्थित देसी मदिरा दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत मिलने के बाद आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया।

शुक्रवार को की गई इस कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने दुकान पर उपलब्ध शराब के स्टॉक, विक्रय रजिस्टर तथा शासन द्वारा निर्धारित मूल्य सूची का गहन निरीक्षण किया। जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ ओवररेटिंग को लेकर चालानी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम/भवाली/भीमताल क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक वीकेंड के दौरान यातायात एवं डायवर्जन प्लान

निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने दुकान पर मौजूद कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा विक्रय करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक धनराशि वसूलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जनहित में इस प्रकार के औचक निरीक्षण और जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:-जीत की खुशी में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित

निरीक्षण टीम में आबकारी निरीक्षक डीएस बिष्ट सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।