उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

नगला में आबकारी विभाग का छापा, 500 एमएल के 42 पाउच शराब जब्त

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – उत्तराखंड आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने क्षेत्र-1 रुद्रपुर के नगला, पंतनगर क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की है। मामले में एक आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बारिश का अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में अफसरों ने संभाली कमान

आबकारी विभाग की टीम ने नगला निवासी कन्हैया उर्फ भोला के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 500 मिलीलीटर क्षमता वाले 42 पाउच अवैध शराब बरामद किए गए।

आबकारी विभाग के अनुसार आरोपी की पहचान कन्हैया उर्फ भोला पुत्र गोपाल सिंह, निवासी नगला, पोस्ट नगला, थाना पंतनगर, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम शामिल रही। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  डकैती के 10 आरोपियों में अब तक आठ गिरफ्तार, 1.40 लाख नकदी और हथियार बरामद