उत्तराखण्ड ज़रा हटके रामनगर

विधुत विभाग ने किया चंद्र नगर में शिविर का आयोजन…..

ख़बर शेयर करें -

जनता ने जमा किये 48000 हजार के पेंडिंग बिल…..

रामनगर- आपको बता दे कि इनदिनों रामनगर के अगल अलग ग्रामीण क्षेत्रो में विधुत विभाग जनता की विधुत विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आज शनिवार को विधुत विभाग ( उत्तराखंड पॉवर कॉर्पोरेशन) द्वारा विधुत विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में एक शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत चंद्रनगर मालधन में किया गया जिसमें विधुत मीटरों से संबंधित समस्याओं का समाधान मोके पर करते हुए

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा भीमताल, 3000 बोगनवेलिया पौधों का होगा रोपण

 

जटिल समस्याओं के समाधान भी विधुत विभाग ने जल्द करने का आस्वासन देते हुए पेंडिंग में चल रहे बिजली के बिलों को जमा करने के लिए भी विधुत विभाग ने आम जनता को जागरूक किया जिसके फल स्वरूप लगभग (48000) हजार रुपये का पेंडिंग बिल भी जनता ने जमा किया। इस शिविर के दौरान विधुत विभाग रामनगर के उपखण्ड अधिकारी दरपन सिंह निखुर्पा, अवर अभियंता मतीन खान, पुष्कर सिंह कण्डारी, मयकृत नेगी, ग्राम प्रधान विनोद नारायण, लाईन स्टाफ के साथ आम जनता भी मौजूद रही।