उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

घर में अचेत मिले दवा व्यापारी, पुलिस जांच में जुटी….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – शहर के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक ने जहर खाकर आत्महत्या की हो सकती है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रकाश चंद्र महतोलिया निवासी रुद्र विहार, कुसुमखेड़ा के रूप में हुई है। शुक्रवार को मुखानी थाना पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर में अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम दौरे से पहले हल्द्वानी में हाई अलर्ट, पुलिस ने कसी सुरक्षा कमर….

जानकारी के अनुसार, मृतक घर में अकेले रहता था। उसकी पत्नी पिथौरागढ़ में गेस्ट टीचर के पद पर कार्यरत हैं और उनका पुत्र भी उनके साथ रहता है। बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल को पत्नी से उसकी आखिरी बार बातचीत हुई थी।

शुक्रवार को परिजन जब घर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर प्रकाश फर्श पर अचेत अवस्था में मिला। मौके पर उसके मुंह से झाग निकल रहा था और कमरे में उल्टी के निशान भी पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन ‘प्रहार’ में बड़ी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने वाला पकड़ा….

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मृतक पर बैंक का लोन था और वह कर्ज के दबाव में था। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  IMEI ट्रैकिंग से बड़ा खुलासा, कई राज्यों से बरामद हुए मोबाइल फोन….

घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। अमित कुमार सैनी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।