उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

डाक्टर्स डे पर मुख्य अतिथि सीपी शर्मा ने किया चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ…..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- डाक्टर्स डे के उपलक्ष्य में गौतम अस्पताल की ओर से राजीव नगर आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने किया। उन्होंने जरूरतमंदों के लिए आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर के अस्पताल प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय समय पर ऐसे आयोजन होने से गरीब जरूरतमेंदों को इसका लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबार्ड समर्थित एलईडीपी कार्यक्रम का शुभारंभ, महिला उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम

 

शिविर में मुख्य अतिथि ने भी अपना हेल्थ चेकअप कराया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न तरह की निःशुल्क जांचें की गयी। साथ ही मौके पर आयुष्मान कार्ड भी बनाये गये और निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गयी। इस अवसर पर डा- रविकिरन, आनंद कुमार गुप्ता, डा- साहिन सिददीकी, डा- प्रदीप कुमार तोमर, शुभम दास, विनोद कुमार, डा शैलेश कुमार, अमन जौहरी, विधान सर्कार, अशोक मंडल, संजय, विकास विश्वास आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में उमड़ेगी आस्था, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद