उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

जनसहयोग से सुशासन का संकल्प, नव वर्ष पर डीएम रयाल का संदेश….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – ललित मोहन रयाल ने नव वर्ष 2026 के अवसर पर जनपद नैनीताल के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कामना की कि नया वर्ष जनपदवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए।

जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि बीते वर्ष जनपदवासियों के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से प्रशासनिक कार्यों को मजबूती मिली और विकास को नई दिशा प्राप्त हुई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्ष में भी सतत विकास, पारदर्शिता और सुशासन के साथ जनपद के समग्र विकास, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में इंद्रिया स्टोर, 28,000 डिज़ाइनों के साथ ग्राहकों को मिलेगा प्रीमियम ज्वेलरी अनुभव….

उन्होंने जनपदवासियों से आपसी सहयोग, भाईचारे और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता की भागीदारी ही विकास की सबसे मजबूत नींव है। शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन जनता की सेवा, समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अपने संदेश के अंत में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया बंधुओं को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए सुखद, सुरक्षित और मंगलमय वर्ष की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई CBSE बोर्ड परीक्षा, 39 केंद्रों पर छात्रों की बड़ी परीक्षा.......