उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने दी दीपावली की शुभकामनाएं कहा, “एक दिया देश की समृद्धि के नाम जलाएं”….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने समस्त जनपदवासियों को दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य, मंगलमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  ‘भाई मुझे बचा लो...’ कहता रहा जितेंद्र, 40 फीट नीचे गिरने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम; इलाज में लापरवाही के आरोप

जिलाधिकारी ने अपील की कि सभी लोग इस खुशियों के त्योहार को परिवार और बच्चों के साथ मिलकर सुरक्षित वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी और पटाखों के दौरान बच्चों पर विशेष ध्यान रखें और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में कार दौड़ा रहा था चालक, खैरना में पुलिस ने रोका - छह पर कार्रवाई, वाहन सीज

डीएम भदौरिया ने जनपदवासियों से ईको-फ्रेंडली दीपावली मनाने की अपील करते हुए कहा कि “एक दिया देश की समृद्धि के नाम अवश्य जलाएं।” उन्होंने आगे कहा कि त्योहार के दौरान सभी लोग ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को अपनाते हुए स्थानीय उत्पादों की खरीददारी करें, ताकि छोटे व्यापारियों और कारीगरों को भी खुशियों की रौशनी मिल सके।

जिलाधिकारी ने अंत में जनता से सुरक्षित, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण दीपावली मनाने का संदेश देते हुए कहा कि दीपों का यह त्योहार सभी के जीवन में नई रोशनी और खुशहाली लेकर आए।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा पुलिस ने चलाया वारंट तामील अभियान, तीन वारंटियों की गिरफ्तार