उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

ढैला गांव सड़क हादसा: एक ही परिवार के चार समेत पांच की हुई थी मौत, डीएम ने बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – सैनिटोरियम-रातीघाट मोटर मार्ग पर ढैला गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कराने की बात कही है।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार दोपहर भवाली से दूनीखाल जा रही एक कार ढैला गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा संरक्षण अभियान तेज,निजी आवास से सरकारी वाहन इस्तेमाल पर रोक, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

मृतकों में लखनऊ निवासी भूपेंद्र सिंह चुफाल, उनकी पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल, बेटे वासु और रावी शामिल हैं। कार को चालक अनुज कुमार मिश्रा चला रहा था, जिसकी भी हादसे में जान चली गई। बताया गया कि परिवार दूनीखाल स्थित अपने रिश्तेदार राजेश रावत की कैंप साइट पर जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय वाहन चालक मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया और निजी वाहनों से भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के मानदेय और सुविधाओं को लेकर शासन स्तर पर भेजे जाएंगे प्रस्ताव

सीएचसी में देर शाम पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भूपेंद्र सिंह चुफाल, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों के शव खटीमा ले जाए गए, जबकि चालक अनुज कुमार मिश्रा का शव उनके परिजन लखनऊ स्थित अफसर नगर एलपीजी गोदाम क्षेत्र ले गए। शुक्रवार को सभी मृतकों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्टेट टॉपर सहित मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, डीपीएस में आयोजित हुआ विशेष समारोह

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन अब दुर्घटना के कारणों की तह तक जाने के लिए सड़क की स्थिति, वाहन की तकनीकी हालत और अन्य पहलुओं की जांच करेगा।