उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

देहरादून_दोपहर में बाहर निकलने से बचे,एडवाइजरी जारी,मैदानों में बढ़ेगा हीट का अटैक,अगले 4 दिन भीषण गर्मी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड में आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी जिलों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी का अनुमान जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 19 मई से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और देहरादून जैसे मैदानी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच सकता है। वहीं नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और अन्य जिलों में भी तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम वीकेंड ट्रैफिक प्लान लागू, पार्किंग से शटल सेवा के जरिए होंगे दर्शन

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत और निचले चमोली क्षेत्रों में भी तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पूर्वानुमान के अनुसार 20 से 22 मई तक मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हीटवेव जैसे हालात उत्पन्न होने की संभावना जताई गई है। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा वैचारिक प्रशिक्षण

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा जारी एडवाइजरी में लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्टेट टॉपर सहित मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, डीपीएस में आयोजित हुआ विशेष समारोह

स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और गर्मी से संबंधित बीमारियों के उपचार के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पेयजल और बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।

विद्यालयों, निर्माण स्थलों और खुले में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।