उत्तराखण्ड खटीमा ज़रा हटके

सीएम धामी की प्रेरणा से शुरू हुई CSR पहल श्रद्धालुओं के लिए भेजे गए मोबाइल टॉयलेट वैन….

ख़बर शेयर करें -

खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई से पूर्णागिरी मेले के लिए भेजी जा रही 6 मोबाइल शौचालय वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल रेकिट इंडिया और प्लान इंडिया द्वारा की गई है, जो एक कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) अभियान के तहत स्वच्छता और जन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण, वीरों का हुआ सम्मान….

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्णागिरी मेला श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहाँ हर वर्ष लाखों लोग आते हैं। ऐसे में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने रेकिट इंडिया की इस जनसेवा पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सशक्त करने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी में दरिंदगी: 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी जेल भेजा गया….

रेकिट संस्था द्वारा जिला प्रशासन चंपावत को दी गई इन छह वैनों में चार महिला और चार पुरुष शौचालय के साथ दो चेंजिंग रूम भी शामिल हैं। ये वैन पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, सीडीओ दिवेश शाशनी, और एडीएम कौस्तुभ मिश्रा सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के निर्देश….