उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर किया सम्पर्क ….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- रुद्रपुर पहुचे केंद्रीय रक्षा एव पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रतिष्ठित व्यक्ति से सम्पर्क के चलते राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित पैरा बैटमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार के आवास पर जाकर मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सम्पर्क किया। अजय भट्ट बोले मनोज सरकार हमारे उत्तराखंड का गौरव है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम गर्व से उच्च करने का कार्य किया है  , निश्चित रूप से 2014 में मोदी सरकार आने के बाद खिलाड़ियों की सुविधाएं को ध्यान रखते हुए उनको अच्छे अभ्यास ओर उनकी तैयारी के अनुकूल वातावरण दिया है जिसका परिणाम है

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश….

 

कि ओलंपिक हो या अन्य राष्ट्रमण्डल खेलो के भारत  के खिलाड़ियों  हर क्षेत्र में देश का मान बढ़ाया है हमारे पदको की संख्या हर बार बढ़ती जा रही है यह सब मोदी सरकार की खेल भावना के प्रति सोच का परिणाम है, वही मनोज सरकार ने कहा वह 38 देश मे खेलने गये है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान विदेशो मे बढ़ा है और वर्तमान में हम देश के लिये जब खेलने अन्य देशों में जाते तो आज भारत के खिलाड़ियों के प्रति  देखने का नजरिया बदला है

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ में नशे के कारोबार पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 191 पाउच कच्ची शराब जब्त….

 

और हमारे लिये यह गर्व की बात है , निश्चित रूप से खेल के क्षेत्र में सुविधा बढ़ी है और अनेको बदलाव आये हैं। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ,मण्डल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, राजीव चौधरी, राजेश जग्गा, ईश्वर मलिक, योगेश वर्मा, मनोज मदान, विनय विश्वास, राजन राठौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।