उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

भाजपा सरकार को आड़े हाथो लेकर जनसभा में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता……

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड में चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड नं- दो कृष्णा कालोनी में आयोजित सभा में वार्डवासियों ने ज़िलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा एवं वार्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश यादव का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या पहुंचे वार्ड वासियों ने कांग्रेस में आस्था व्यक्त करते हुए आगामी निकाय चुनाव में समर्थन देने का ऐलान किया।

 

सभा को सम्बोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष हिामंशु गावा ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों का बदला लेगी। उनहोंने कहा कि जिस प्रकार से कई महानगरों में जनता ने समझदारी का परिचय देकर विधायक और मेयर के पदों पर अलग अलग राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को कमान सौंपी है उसी तरह अब समय आ गया है कि रूद्रपुर की जनता को भी समझदारी का पचियय देते हुए कांग्रेस का मेयर चुनना है।

 

उन्होंने कहा कि सांसद विधायक और मेयर सभी भाजप के होने से भाजपा घमण्ड में चूर होती जा रही है और जनता का दुख दर्द सुनने की उन्हें फुर्सत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का वोटों से पेट भर चुका है उन्हें अहंकार हो चुका है कि मोदी के नाम पर हर चुनाव में जनता को बरगला लेंगे। आज भाजपाईयों को जनता के दरवाजे पर आने में भी शर्म आने लगी है। ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस को अपना समर्थन देने का आहवान किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीवर-पेयजल कार्यों पर आयुक्त सख्त, समयसीमा तय….

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कि कांग्रेस जनता की भलाई के लिए काम करने वाली पार्टी है। भाजपा ने हमेशा पूंजीपतियों के इशारे पर काम किया और पूंजीपतियों का पेट भरने का काम किया है। विकास पुरूष पंडित नारायण दत्त तिवारी ने उधम सिंह नगर में उद्योगों की स्थापना करके हर हाथ को काम देने का अवसर दिया। आज उद्योगों से हजारों लोगों का जीवन स्तर सुधरा है। उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों के हजारों लोगों को भी यहां रोजगार मिला है। यह सब कांग्रेस की विकास परक और दूरगामी सोच से ही संभव हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा की लापरवाही से फैला भ्रम, सुशीला तिवारी अस्पताल में बच्चा बदलने का आरोप.....

 

दूसरी तरफ भाजपा के राज में आज आम जनता का शोषण हो रहा है। महंगाई से आम आदमी का जीवना दूभर हो चुका है। पेट्रोल डीजल, के साथ साथ खाद्य पदार्थों की दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम आदमी का घर का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। स्कूलों की पढ़ाई लगातार महंगी होती जा रही है। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को लूट की खुली छूट दे रखी है। भाजपा के नेता थाने को भी अपने इशारे पर चलाने का काम कर रहे हैं। ट्रांजिट कैम्प पुलिस की मनमानी से हर कोई वाकिफ है। आम जनता की आवाज को दबाने और उनका शोषण करने वालों को कांग्रेस मुंह तोड़ जवाब देगी।

 

 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपला भसीन ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। जनता को खुलेआम लूटा जा रहा है। राम के नाम पर सत्ता हासिल करने वाले आज राम को भूलकर अब हनुमान को याद करके धर्म की नई परिभाषा लिखने लगे हैं। धर्म के नाम पर समाज में वैमनस्य फैलाया जा रहा है। भाजपा सरकार आम जनता के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। जनता आगामी चुनाव में भाजपा को सबक सिखाकर हिसाब चुकता करेगी। पार्षद मोहन खेड़ा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। जुमलों की सरकार से जनता ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही आम आदमी का भला कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लाउडस्पीकर से शोर पर सख्ती, महापौर ने एसएसपी से की सीधी वार्ता….

 

इस अवसर पर कांग्रेस नेता सतीश कुमार, अर्जुन विश्वास, नंद किशोर गंगवार, मोहन सिंह, हरी राम, ओमप्रकाश, महेश वर्मा, अनिल तिवारी, सुनील लाल, सोमपाल, सुनीता तिवारी, मनी राम, किरन राठौर, सुमन देवी, सावित्री देवी, हेमलता यादव, वकील साहब, किरन देवी, सावित्री देवी, सुमन देवी, हेमलता यादव आदि मौजूद थे।