उत्तराखण्ड ज़रा हटके टिहरी

सीएम धामी पहुंचे समापन समारोह में, खिलाड़ियों को दी बधाई….

ख़बर शेयर करें -

टिहरीपर्यटन विकास परिषद की पहल पर टिहरी में आयोजित चार दिवसीय एक्रो फेस्टिवल और एसआईसी (SIC) पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन हो गया। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोटी कॉलोनी पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनता की आवाज, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

प्रतियोगिता में भारत सहित 11 देशों के कुल 57 पैराग्लाइडर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आसमान में उड़ते पैराग्लाइडरों ने रोमांचक एरोबैटिक करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगी ग्लाइडिंग, हवा में संतुलन और साहसिक स्टंट इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अब कुमाऊं के छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा महानगर, ₹2500 करोड़ के एआई कैंपस से मिलेगा वैश्विक मंच

आयोजन का उद्देश्य टिहरी क्षेत्र को एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना रहा। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इस तरह के आयोजन राज्य को वैश्विक एडवेंचर मैप पर मजबूत पहचान दिला रहे हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े विभागों और प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रोजगार को लेकर सरकार का बड़ा कदम, 483 युवाओं को मिली नौकरी