उत्तराखण्ड ज़रा हटके

खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता से शिकायतों के निस्तारण के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित कैंप कार्यालय में स्थानीय सहित विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा राज्य सरकार का मूल उद्देश्य है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

यह भी पढ़ें 👉  तिरंगे को सलामी, बलिदानियों को नमन; मुख्यमंत्री धामी ने दिलाया एकता का संकल्प

सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र पर सरकार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ‘सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ के मंत्र के साथ काम कर रही है। शासन और प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक मानी जाएगी, जब आम नागरिक को उसकी समस्या का शीघ्र और संतोषजनक समाधान मिले।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों के निस्तारण में पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जनता को बेहतर प्रशासन उपलब्ध हो और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही प्रभावी ढंग से किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की नजर से बच नहीं पाया वारंटी, बनभूलपुरा पुलिस ने घर से दबोचा

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, गंभीर सिंह धामी, फरजाना बेगम, रणजीत सिंह नामधारी, किसान सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया, उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, सतीश चंद्र भट्ट, रमेश चंद्र जोशी, रणदीप पोखरिया, मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, प्राधिकरण उपाध्यक्ष जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, गौरव पांडे, राहुल शाह समेत अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं को मिलेगा खेलों का बड़ा मंच, मोदी मैदान में 23 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक स्टेडियम