उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

नगर निगम द्वारा चालीस वार्डों में किया जा रहा स्वच्छता चैपाल का आयोजन…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-नगर निगम रुद्रपुर द्वारा सभी चालीस वार्डों में स्वच्छता चैपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जगतपुरा चैक, चामुंडा मंदिर, दुर्गा मंदिर संजय नगर,गोल मडैया (ट्रांजिट कैम्प) में स्वच्छता चैपाल का आयोजन किया गया। जिसमें नुक्कड़-नाटकों के माध्यम से जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टि का उपयोग न करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सड़क मरम्मत अभियान तेज, गुणवत्ता पर रहेगी प्रशासन की नजर

 

मुख्य नगर आयुक्त विशाल निश्रा ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जनता को गीला-सूखा कूड़े के बारे में नुक्कड़ नाटकों, सभाओं के माध्यम विस्तार से जागरूक किया जा रहा है और जनता को कूड़ा पृथककरण के पर्यावरणीय प्रभावों के साथ ही प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  मनप्रीत और अंकित की तलाश में पुलिस की कार्रवाई, आमजन से मांगी मदद

श्री मिश्रा ने जनता से अपील की है कि नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में सहयोग करें और कोई भी नागरिक सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें, अपने आसपास सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही कूड़ा पृथक करके ही दें। नुक्कड़ नाटक के दौरान सम्बन्धित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।