उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

छात्राओं को दी गई कैरियर काउंसलिंग की टिप्स,नकल विरोधी कानून के बारे में किया जागरूक…. 

ख़बर शेयर करें -

 छात्राओं के बीच चौपाल लगाकर दी गई कैरियर काउंसलिंग की टिप्स…..

रुद्रपुर- छात्राओं को ट्रैफिक जागरूकता और नशे के दुष्प्रभाव संबंधी जानकारी देकर संबोधित किया गया।गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज रुद्रपुर में छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी और नशे से दूर रहने के लिए  जागरूक किया l

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में निर्माणाधीन एम्स का डीएम ने किया निरीक्षण, मई तक ओपीडी शुरू करने के निर्देश….

 

छात्राओं को उत्तराखंड सरकार ने पारित नकल विरोधी कानून के बारे में जानकारी दी गई l इस संबोधन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से छात्राओं ने पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया और छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग के टिप्स भी दिए गए।

 

यह भी पढ़ें 👉  त्योहार पर शुद्धता की सख्ती: खाद्य विभाग का बड़ा अभियान, संदिग्ध मिठाइयां सील….

कार्यक्रम में सीओ ट्रैफिक तपेश चंद्र, सीपीयू निरीक्षक, ट्रैफिक निरीक्षक आदि के ;लिए भी छात्राओं को ट्रैफिक के बारे में जानकारी प्रदान की गई l जागरूकता कार्यक्रम में गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राए, अध्यापिकाएं, स्कूल प्रबंधन और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे l

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर को मिला नया गौरव प्रतीक, कोश्यारी बोले– आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा….