उत्तराखण्ड ज़रा हटके बागेश्वर

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची बागेश्वर जनपद की गरुड़ तहसील, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत व अभिनंदन….

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर- उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बागेश्वर जनपद की गरुड़ तहसील पहुंची जहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के साथ ग्रामसभा चौरसौ,मटे,तिलसारी, ग्रामसभा चनोली और लखनी पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने आगामी 5 सितंबर को होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पार्वती दास जी के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग कर जनता को संबोधित किया

यह भी पढ़ें 👉  निष्पक्ष पत्रकारिता से मजबूत होगा लोकतंत्र, एनकेबी टाइम्स की टीम को सीएम ने दी बधाई

 

और सभी से आग्रह किया कि आगामी पांच सितंबर को स्वर्गीय चंदन राम दास जी के विकास कार्यों पर विश्वास जताते हुए कमल के निशान के आगे का बटन दबाएं और पार्वती दास जी को भारी बहुमत से जिता कर विधानसभा पहुंचाये।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय चंदन राम दास जी ने बागेश्वर विधानसभा में अभूतपूर्व विकास के काम किए हैं ।उनका आकस्मिक निधन हमारी और इस क्षेत्र के लिए अपूर्णीय छति है।आज फिर से आप सभी के पास एक अवसर है कि आप देवतुल्य जनता उनकी धर्मपत्नी को  भारी मतों से जिताएं और जो उन्होंने सपने देखे थे

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी से श्रीनगर जा रही बस का चालक नशे में धुत, लंबगांव में पुलिस ने रोका

उसे पूरा करने में पार्वती दास जी को सहयोग प्रदान करे।इस अवसर पर उपचुनाव संयोजक  शिव सिंह बिष्ट जी,ब्लॉक प्रमुख गरुड़ हेमा बिष्ट जी,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा  दीपा आर्या जी,प्रवासी प्रभारी  घनश्याम भट्ट जी,शक्ति केंद्र संयोजक खीम सिंह बिष्ट जी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  देवेंद्र गोस्वामी जी,जिला महामंत्री घनश्याम जोशी जी,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कुमार जी सहित पार्टी कार्यकर्ता, देवतुल्य स्थानीय जनता व मातृशक्ति उपस्थित रही।