उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

नफरत फैलाकर सत्ता हासिल करना ही भाजपा का मुख्य मकसद-शर्मा,वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष बने छत्रपाल ……..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने शहर के वार्ड 12 इड्रस्ट्रीयल एरिया में शास्त्री नगर निवासी छत्रपाल को वार्ड अध्यक्ष घोषित किया है। वार्ड में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड अध्यक्ष के लिए छत्रपाल के नाम की घोषणा की गयी और उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि छत्रपाल कांग्रेस के जमीन से जुड़े हुए कर्मठ कार्यकर्ता हैं उनके वार्ड अध्यक्ष बनने से वार्ड में पार्टी संगठन मज़बूत होगा और आगामी निकाय चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।

 

सीपी शर्मा ने वार्डवासियों को भाजपा के नेताओं से सावधान रहने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव नज़दीक आते ही भाजपा के लोग नये नये जुमले और लुभावने वायदे लेकर जनता के पास आते हैं और उसके बाद जनता को उसके हाल पर छोड़ देते हैं। सीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। नफरत फैलाकर सत्ता हासिल करना ही भाजपा का मुख्य मकसद है।

 

यह भी पढ़ें 👉  सेवा ज्योति यात्रा को लेकर भाजपा ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

महंगाई बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार के मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा तरह तरह के हथकण्डे अपनाती है। भाजपा की इस मानसिकता को जनता अच्छी तरह पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों, किसानों और व्यापारियों को उजाड़कर उन्हें भुखमरी के कगार पर खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में इसका विरोध किया जिसके बाद सरकार को बैक फुट पर आना पड़ा। लेकिन भविष्य में फिर सरकार लोगों को उजाड़ सकती है।

 

इस सरकार से अब भरोसा उठ चुका है। नजूल भूमि पर बसे लोगों को भी सरकार कभी भी उजाड़ सकती है। सीपी शर्मा ने कहा कि जनता को कभी अतिक्रमण के नाम पर तो कभी सत्यापन के नाम पर डराया जा रहा है। पुलिस का सत्यापन अभियान वसूली का जरिया बन चुका है। इससे मकान मालिक और किरायेदार सभी परेशान हैं। कांग्रेस जनता का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन जॉब से डिजिटल अरेस्ट तक, विद्यार्थियों को साइबर ठगी के नए हथकंडों से किया जागरूक

 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल भसीन ने कहा कि निकाय चुनाव में इस बार जनता भाजपा को करारा सबक सिखायेगी। नगर निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इस भ्रष्टाचार में भाजपाई पार्षद भी गोते लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों की बस्तियों में लगने वाले पैसे को बिल्डरों की कालोनियों में लगाया जा रहा है। इसके चलते आज आम आदमी को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

 

कांग्रेस नेता गोपाल भसीन ने जनता से सोच समझकर आगामी निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करनने का आहवान किया। नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष छात्रपाल ने अपनी नियुक्ति के लिए महानगर अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उस पर पूरी निष्ठा से काम करेंगे और इस बार निकाय चुनाव में पार्षद की सीट कांग्रेस की झोली में डालने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-दून हाईवे पर फिर हादसा, बेकाबू ट्रक ने आईआरबी वाहन को मारी टक्कर

 

इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुनील आर्य, सतीश राजपूत, सुरेश यादव, अनिल साहनी, महेन्द्र मौर्या, ओमप्रकाश गंगवार, हरी राम, गोविंद सक्सेना, मुलायम सिंह, कृष्णपाल, महेन्द्र सैनी, किशन लाल, बिट्टू कुमार, अर्जुन सरदार, नगेन्द्र, मंगल सेन मौर्य, किरन देवी, उमा देवी, राजो देवी, हरप्यारी, सोमवती चन्द्रा, ओमकार राठौर, जमील नेता, डाल चन्द्र शर्मा, जफर भाई, रमेश पहलवान,श्रवण कुमार, राकेश कुमार, सत्यपाल, राहुल, हरीश, नरेन्द्र पाल आदि शामिल थे।