उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी पहुंचने पर पहाड़ी आर्मी संगठन ने भास्कर भंडारी का किया ज़ोरदार स्वागत….

ख़बर शेयर करें -

साइकिल से 21 राज्यों का भ्रमण कर लौटा बागेश्वर का भास्कर..

हल्द्वानी- अनेकता में एकता, भारतीय संस्कृति, इतिहास कला और लोगों के जन जीवन से रूबरू होने के लिए 5 जनवरी 2022 को साइकिल से देश भ्रमण में निकले बागेश्वर गरुड़ के निवासी भास्कर का हल्द्वानी पहुंचने पर पहाड़ी आर्मी ने स्वागत किया। भास्कर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि उन्होंने भारत के 21 राज्यों से साइकिल भ्रमण किया और बेहद कम खर्चे में उन्होंने अपनी यात्रा पूरी की।भास्कर ने बताया कि 21 राज्यों में भ्रमण करने में उनको पूरे एक वर्ष एक माह का समय लगा।

यह भी पढ़ें 👉  मामूली कहासुनी ने ली जान:नैनीताल में काश्तकार ने खुद को गोली से उड़ाया….

 

जिस दौरान उन्होंने कई राज्यों की संस्कृति और परंपराओं को समझा और उन लम्हों को जिया। हल्द्वानी पहुंचने पर पहाड़ी आर्मी संगठन द्वारा भास्कर भंडारी का स्वागत माल्यार्पण कर सम्मानित किया, पहाड़ी आर्मी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि भास्कर आज के उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो अपने जीवन में कुछ नया करने की चाह रखते हैं। बहरहाल भास्कर ने क्या कुछ कहा आप भी सुनिए।