उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल

बनभूलपुरा पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

घटना 12 मार्च 2026 को थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई। प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गौला पार्किंग मजार के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 अवैध (नाजायज) चाकू बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रोड सेफ्टी कार्यशाला, एआई से हादसों की रोकथाम पर चर्चा….

पुलिस ने मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमन उर्फ चिंतामणि, पुत्र मो० हसीन, निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पास, इंद्रानगर, बनभूलपुरा, उम्र 19 वर्ष बताया।

अभियुक्त के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 45/26, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित….

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इसके पूर्व वह मु0अ0सं0 123/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना बनभूलपुरा (चालानी) में संलिप्त रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  T-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मा

पुलिस टीम में कानि0 महबूब अली और कानि0 अमित शरण शामिल थे, जिन्होंने प्रभावी सतर्कता और अभियान के माध्यम से यह बड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की।