उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

बिना कोचिंग-ट्यूशन के रचा इतिहास, हल्द्वानी के अजय महरा बने परमाणु वैज्ञानिक

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – उत्तराखंड के हल्द्वानी और ओखलकांडा क्षेत्र के लिए गर्व की खबर है। मूल रूप से ओखलकांडा ब्लॉक के भद्रकोट निवासी अजय महरा का देश के प्रतिष्ठित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), मुंबई में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। एक वर्ष का विशेष प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वह देश के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रमों में वैज्ञानिक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

अजय महरा शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने हल्द्वानी स्थित सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा 9.4 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रवृत्ति भी प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, विजयपुर गांव को मिली सड़क और कॉजवे निर्माण की सौगात

उच्च शिक्षा के लिए अजय ने एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी से एमएससी (भौतिक विज्ञान) की डिग्री हासिल की और इसके बाद जेआरएफ-नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की। इसी वर्ष उन्होंने आईआईटी गेट (GATE) परीक्षा में देशभर में 22वीं रैंक हासिल कर एक और उपलब्धि अपने नाम की। इसके बाद परमाणु ऊर्जा विभाग में फिजिक्स विषय के 29 वैज्ञानिक पदों के लिए हुए अखिल भारतीय चयन में उनका चयन हुआ।

बिना कोचिंग और ट्यूशन के रची सफलता की मिसाल

अजय महरा की सफलता इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने अपने पूरे शैक्षणिक जीवन में कभी किसी कोचिंग संस्थान या निजी ट्यूशन का सहारा नहीं लिया। उन्होंने केवल सेल्फ स्टडी के दम पर यह मुकाम हासिल किया, जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन में सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए राज्यपाल, योग को जीवन का संस्कार और राष्ट्र निर्माण का आधार बनाने का किया आह्वान

मां की सेवा के साथ पूरी की पढ़ाई

अजय के पिता धरम सिंह महरा असम राइफल्स में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता स्वर्गीय दीपा महरा का तीन वर्ष पूर्व कैंसर से निधन हो गया था। बीएससी की पढ़ाई के दौरान अजय ने अपनी बीमार मां की सेवा करते हुए शिक्षा जारी रखी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे।

अजय की छोटी बहन काजल महरा भी मेधावी छात्रा हैं। उन्होंने आईआईटी जैम परीक्षा में ऑल इंडिया 325वीं रैंक प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  बरसात से पहले सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करें, मंत्री कैड़ा ने दिए सख्त निर्देश

अजय महरा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और अपनी मेहनत को दिया। उनकी सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बधाइयों का लगा तांता

अजय महरा की इस उपलब्धि पर सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. गिरिजा शंकर मुनगली, नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, सिंथिया पब्लिक स्कूल के एमडी डॉ. प्रविंद्र रौतेला, सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल के एमडी सुनील जोशी, महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रेखा पांडे, अधिवक्ता पंकज कुलौरा, मनोज साहनी, आशीष दुम्का, जसविंदर सिंह भसीन, डॉ. पुनीत गोयल, चंद्र विजय सिंह बिष्ट, मोहम्मद अबरार, विनोद कुमार कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।