उत्तराखण्ड ज़रा हटके हरिद्वार

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की जयंती माल्यार्पण कर पुष्प करते हुए किया उन्हें याद…..

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की जयंती  पर उनकी  प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प करते हुए उन्हें याद किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा की सरदार भगत सिंह जी के क्रांतिकारी विचारों और भाषणों ने गुलाम भारत के युवाओं को आजादी के लिए प्रेरणा देकर स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में शामिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में छापा: 9 अल्ट्रासाउंड सेंटर जांचे, 2 मशीनें सील….

 

आज पूरा देश भगत सिंह जी का 116 वां जन्मदिन मना रहा है। अंग्रेजों की नीतियों के खिलाफ सरदार भगत सिंह ने केंद्रीय असेंबली में बम फ़ेंक कर देशभर में आजादी की आवाज को पहुंचा दिया। आज युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा की बेहद साधारण  सिख किसान परिवार में जन्मे सरदार भगत सिंह नेगी अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में पुलिस का बड़ा एक्शन, सैकड़ों पर कार्रवाई….

 

उनके क्रांतिकारी विचारों से अंग्रेजी हुकूमत बुरी तरह घबरा गई और गुपचुप तरीके से एक दिन पहले ही भगत सिंह ,सुखदेव  और राजगुरु को फांसी दे दी गई। मात्र 23 वर्ष की आयु में ही सरदार भगत सिंह ने देश के लिए अपनी शहादत दी।

 

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी में अवैध शराब की खेप पकड़ी, बनभूलपुरा में युवक गिरफ्तार….

इस अवसर जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह चौहान पर संगठन महासचिव आशीष गॉड, सी वाई एस एस जिला अध्यक्ष अमनदीप, विधानसभा उपाध्यक्ष मंयक गुप्ता, विधानसभा सचिव पवन कुमार, मुकेश दास, महावीर दिलवाल मौजूद है।