नैनीताल – जनपद में नशे और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान में चोरगलिया और बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में दोनों थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
चोरगलिया थाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में कुंवरपुर क्षेत्र में अभियान चलाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 94 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं, बनभूलपुरा पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र फर्त्याल के नेतृत्व में गौलाबाई क्षेत्र के पास चेकिंग के दौरान एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 7.44 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

