उत्तराखण्ड क्राइम हरिद्वार

सरकारी सहायता में फर्जीवाड़े का प्रयास, मृत श्रमिकों के नाम पर किए आवेदन

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार – उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में मृत श्रमिकों के नाम पर सरकारी आर्थिक सहायता हासिल करने के प्रयास का मामला सामने आया है। जांच के दौरान तीन ऐसे श्रमिकों के नाम से ऑनलाइन आवेदन किए जाने का खुलासा हुआ, जिनकी काफी समय पहले ही मौत हो चुकी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रम विभाग की ओर से तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बारिश का अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में अफसरों ने संभाली कमान

बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक मृत्यु के बाद आश्रितों को मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए मेहरबान शाह, नदीम और मेनपाल, निवासी लक्सर, हरिद्वार के नाम से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदनों की जांच कराई गई तो सामने आया कि तीनों श्रमिकों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित ग्राम पंचायत के मृत्यु अभिलेखों में इन तीनों के नाम दर्ज नहीं पाए गए। इसके बाद विभाग ने आवेदनों और उनसे जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की, जिसमें कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए सहायता राशि हासिल करने का प्रयास सामने आया।

उप श्रम आयुक्त विपिन कुमार के अनुसार, मामले में बोर्ड के सचिव की ओर से कथित आवेदकों के आश्रितों शहरून, अंजुम और बेबी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में पंजाबी महासभा की बैठक, समाज को संगठित करने पर जोर

बोर्ड के सचिव प्रकाश चंद्र दुम्का ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के मामलों में जांच के बाद नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे प्रकरणों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के बीच सड़क पर आया मलबा, ज्योलीकोट पुलिस ने जेसीबी लगाकर खुलवाया मार्ग