उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

परतंत्रता से मुक्ति और राष्ट्र निर्माण में गांधी-शास्त्री का योगदान याद किया

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश को परतंत्रता से मुक्त कराने और राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा नैनीताल का मानसून चक्र, पांच साल में 3800 से घटकर 2100-2300 मिमी हुई सालाना बारिश

आयुक्त दीपक रावत ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके विचारों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांत तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ‘जय जवान-जय किसान’ का उद्घोष आज भी देशवासियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  विवाहिता आत्महत्या प्रकरण में पुलिस का खुलासा, मोबाइल समेत मुख्य आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर आयुक्त कैंप कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़ें 👉  जसपुर-फाटो और कॉर्बेट में 18 जिप्सियों को अनुमति, 24 महिला संचालकों पर भी बनी सहमति