उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

गांधी-शास्त्री जयंती पर ध्रुव रौतेला ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान मीडिया सेंटर कार्यालय के कार्मिकों ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य हानि रोकने से लेकर जैविक कचरे के उपयोग तक, राष्ट्रीय सम्मेलन में बनी रणनीति

ध्रुव रौतेला ने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने और राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दोनों महान विभूतियों के विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को प्रेरणा देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नथुआखान में स्वरोजगार की नई कहानी, सरकारी योजना से शुरू किया एडवेंचर कैंप

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांत तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश आज भी प्रत्येक भारतीय को देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला सहित मीडिया सेंटर कार्यालय के सभी कार्मिकों ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को स्मरण किया।

यह भी पढ़ें 👉  15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी जिले की सड़कें, यातायात दबाव वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस