उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

छोटे समाचार पत्रों के हित में आगे आई श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, शासन से की ठोस पहल की मांग

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड के छोटे एवं मझौले समाचार पत्रों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, देहरादून इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के नेतृत्व में महानिदेशक सूचना बंसीधर तिवारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से छोटे एवं मझौले समाचार पत्रों से जुड़ी व्यावहारिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। प्रतिनिधियों का कहना था कि सीमित संसाधनों में कार्य कर रहे छोटे समाचार पत्र लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनसरोकारों की आवाज बुलंद कर रहे हैं, लेकिन अनेक समस्याओं के कारण उनका संचालन लगातार कठिन होता जा रहा है। ऐसे में शासन स्तर पर ठोस एवं सकारात्मक पहल की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बनेगा हॉर्टिकल्चर हब, मुक्तेश्वर में 100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित होगा

महानिदेशक सूचना बंसीधर तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पत्रकारों और छोटे समाचार पत्रों की समस्याओं का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा तथा नियमों के अनुरूप उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार पत्रकार हितों की रक्षा करते हुए छोटे एवं मझौले समाचार पत्रों को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी निर्णय लेगी, जिससे वे निष्पक्ष, निर्भीक और प्रभावी पत्रकारिता के अपने दायित्व का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  बिना कोचिंग-ट्यूशन के रचा इतिहास, हल्द्वानी के अजय महरा बने परमाणु वैज्ञानिक

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मजबूत पत्रकारिता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है और छोटे समाचार पत्र समाज की वास्तविक समस्याओं को आमजन और शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए उनके संरक्षण और सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  बम धमाकों की धमकी के बाद अलर्ट मोड में दून पुलिस, जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नारायण, जिला संरक्षक ललित कुमार ढोंडियाल, जिला महामंत्री नरेश बलूनी, भारत सिंह नेगी, विनोद वर्मा, चंद्र मोहन, वीर सिंह, एस. यादव, सुरमई, आदेश नारायण सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।