उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

काठगोदाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ज्वेलर्स से चोरी हुई सोने की चेन बरामद; दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – दमुवाढूंगा स्थित आभूषण की दुकान से करीब 95 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन चोरी के मामले का काठगोदाम पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त ऑल्टो कार बरामद की है।

जानकारी के अनुसार 12 अगस्त 2026 को जय कृष्णा ज्वेलर्स के संचालक ने कोतवाली काठगोदाम में तहरीर दी थी कि दो अज्ञात युवक बिना नंबर प्लेट की कार से दुकान पर पहुंचे और मौका पाकर करीब 95 हजार रुपये कीमत की गोल्ड चेन चोरी कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, जिला कारागार में सात दिवसीय मोमबत्ती प्रशिक्षण का शुभारंभ

मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 105/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

घटना के शीघ्र खुलासे के लिए एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। इसके साथ ही अन्य माध्यमों से भी आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बारावफात के जुलूस से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था तक, रामनगर पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा प्लान; सोशल मीडिया पर भी निगरानी

पुलिस की लगातार मेहनत के बाद 24 अगस्त 2026 को कुंवरपुर रोड, बागजाला, गौलापार क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

चोरी की चेन और कार बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु मौर्य (18) पुत्र भजन लाल मौर्य, निवासी जीतपुर नेगी, रामपुर रोड, हल्द्वानी तथा अंतरिक्ष सागर (18) पुत्र सत्यपाल, निवासी जीतपुर नेगी, रामपुर रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा पुलिस ने चलाया वारंट तामील अभियान, तीन वारंटियों की गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक सोने की चेन तथा वारदात में प्रयुक्त ऑल्टो कार संख्या UK04F-1588 बरामद की है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक, उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह मेहता, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र राणा, हेड कांस्टेबल भुवन चंद और कांस्टेबल टीका राम शामिल रहे।