Uncategorized

नववर्ष पर आम जनमानस की सुविधा के लिए बनाई गई यह यातायात व्यवस्था…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-नववर्ष के अवसर पर बाहरी राज्यों से जनपद नैनीताल की ओर जाने वाले वाहनों के कारण जनपद मे वाहनो का दबाव अत्यधिक रहेगा। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाये जाने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उददेश्य से और आम जनमानस की सुविधा को देखते हुए जनपद के विभिन्न स्थानों में डायवर्सन किया गया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से नैनीताल तक यातायात नियमों पर शिकंजा, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

 

अति आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों पर छूट हैं। दिल्ली,हरियाणा से आने वाले वाहनों को टांडा तिराहा हल्द्वानी मोड़ से डायवर्ट कर नगला बाईपास तिराहा पन्तनगर से लालकुओं होते हुए नैनीताल को भेजा जायेगा।

 

यह भी पढ़ें 👉  जसपुर-काशीपुर मार्ग पर बड़ा हादसा, टुकटुक और टाटा मैजिक की भिड़ंत में दो की जान गई

खटीम, पीलीभीत की ओर से आने वाले वाहनों को महाराणा प्रताप चौक सितारगंज से चोरगलिया होते हुए नैनीताल की ओर भेजा जायेगा। हरिद्वार, बिजनौर, मुरादाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को बाजपुर, बरहैनी,कालादूँगी होते हुए नैनीताल भेजा जायेगा। दिनांक 31.12.2022 को माल वाहक वाहनों (ट्रक,डम्पर आदि) का जनपद के विभिन्न शहरों/कस्बों में प्रवेश निषेध रहेगा