ज़रा हटके नई दिल्ली

जनहित और विकास कार्यों को लेकर सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली – नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में भारत सरकार के केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों तथा नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने तथा आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों के प्रभावी समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल, मंत्री कैड़ा ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

सांसद अजय भट्ट ने क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया तथा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों में सहयोग का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सांसद अजय भट्ट द्वारा उठाए गए विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए जनहित एवं विकास कार्यों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक स्तर पर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, जिला पंचायत ने 14 करोड़ के बजट के साथ लिए कई अहम निर्णय

यह शिष्टाचार भेंट क्षेत्रीय विकास, जनहित के मुद्दों तथा केंद्र और क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नई शिक्षा नीति के साथ यूओयू में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं