ज़रा हटके देश-विदेश

तमिलनाडु में स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में लगी भीषण आग़,कई यात्रियों की मौत,20 यात्री घायल……

ख़बर शेयर करें -

तमिलनाडु-तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के डिब्बे में शनिवार तड़के आग लग गई। हादसे में कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई। इस दौरान 20 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। दक्षिणी रेलवे ने अवैध रूप से ले जाए गए गैस सिलेंडर को हादसे की वजह बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस सड़कों पर, गणेश गोदियाल के नेतृत्व में गरजा विरोध

 

इस बीच मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की गई है।जानकारी के मुताबिक, जिस डिब्बे में आग लगी, वह एक प्राइवेट पार्टी कोच यानी किसी व्यक्ति द्वारा बुक किया गया पूरा डिब्बा था।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण में पारंपरिक ज्ञान की अहमियत पर बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

 

उसमें सवार यात्री उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मदुरै पहुंचे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने की कोशिशों में जुटे रेल कर्मियों के अलावा पुलिस, दमकल और बचाव कर्मियों ने डिब्बे से शवों को बाहर निकाला।

 

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में बाल अधिकार आयोग की सख्त समीक्षा, बच्चों की सुरक्षा पर दिए अहम निर्देश

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रेन रामेश्वरम जा रही थी। इसका नाम पुनालुर मदुरै एक्सप्रेस बताया जा रहा है। आग की चपेट में आने वाले कोच में ज्यादातर यात्री लखनऊ से सवार हुए थे।