चमोली – क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता के बीच शनिवार सुबह एक चिंताजनक घटना सामने आई, जहां स्कूल जाते समय एक छात्र पर भालू के बच्चे ने अचानक हमला कर दिया। सौभाग्य से साथ चल रहे दोस्त की सूझबूझ और साहस से छात्र की जान बच गई। जानकारी के अनुसार जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर के […]
उत्तराखण्ड
रैकेट थामे सीएम धामी, बैडमिंटन कोर्ट से दिया फिट और फोकस्ड रहने का संदेश….
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता–2025 के शुभारंभ अवसर पर एक अलग ही अंदाज में नजर आए। परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने न केवल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि स्वयं बैडमिंटन कोर्ट में […]
स्कूलों में समय से पहले छुट्टी करना पड़ा भारी, 17 शिक्षकों का वेतन रोका….
रामनगर – बोर्ड परीक्षाओं और वार्षिक परीक्षाओं से पहले स्कूलों में अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए किए गए औचक निरीक्षण में बड़ी अनियमितता सामने आई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल ने रामनगर क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया, जहां सेमखलिया इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय में तय समय से पहले छुट्टी […]
कोहरे की चादर से ढका उत्तराखंड, मैदानी इलाकों में अलर्ट….
देहरादून – उत्तराखंड में दिसंबर के साथ ही ठंड का असर तेज हो गया है। कड़ाके की ठंड के बीच अब घना कोहरा आम जनजीवन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 6 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। शुष्क मौसम के चलते […]
अल्पसंख्यक शिक्षा में बड़ा बदलाव, मदरसों में पढ़ाया जाएगा राज्य बोर्ड का सिलेबस….
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश के सभी मदरसों और अल्पसंख्यक विद्यालयों में अब उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। यह निर्णय राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, समान और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया […]
राज्यपाल की आपत्ति के बाद UCC संशोधन विधेयक पर फिर मंथन….
देहरादून – लोक भवन द्वारा लौटाए गए दो विधेयक एक बार फिर विधानसभा के पटल पर लाए जाएंगे, जबकि समान नागरिक संहिता (UCC) संशोधन विधेयक का संबंधित विभाग दोबारा परीक्षण करेगा। राज्यपाल द्वारा आपत्तियों के साथ लौटाए गए विधेयकों को लेकर अब शासन स्तर पर कवायद तेज हो गई है। गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र […]
मालवीय जयंती पर धर्म और संस्कृति का संगम, रुद्रपुर में भव्य आयोजन….
रुद्रपुर – सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के संस्थापक एवं भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जन्म जयंती के पावन अवसर पर रुद्रपुर के पांच मंदिर परिसर में आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व एक भव्य और श्रद्धामय कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की सक्रिय और […]
नौकुचियाताल–सातताल क्षेत्र में दिखा रॉयल बंगाल टाइगर, पहाड़ों में बढ़ती मौजूदगी से दहशत और रोमांच….
नैनीताल – उत्तराखंड में नैनीताल जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में रॉयल बंगाल टाइगर (बाघ) की लगातार बढ़ती मौजूदगी एक बार फिर चर्चा में है। नौकुचियाताल और सातताल क्षेत्र में बाघ दिखाई देने से जहां स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ी है, वहीं वन्यजीव प्रेमियों और विशेषज्ञों में उत्साह भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह […]
उत्तराखंड हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश हो सकते हैं जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता….
नैनीताल – उत्तराखंड उच्च न्यायालय को शीघ्र नया मुख्य न्यायाधीश मिलने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता का नाम उत्तराखंड हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में प्रस्तावित किया है। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 18 दिसंबर को हुई बैठक में लिया […]
प्रधानमंत्री को ज्ञापन, पेंशनर्स ने रखी आठवें वेतन आयोग से बड़ी अपेक्षाएं….
हल्द्वानी – आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स के हितों के संरक्षण की मांग को लेकर हल्द्वानी में सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। सेवानिवृत्त कार्मिक समन्वय समिति के नेतृत्व में पेंशनरों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। यह ज्ञापन सीटी मजिस्ट्रेट गोपाल […]










