हल्द्वानी– हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। 11 पदों के लिए कुल 31 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके बीच मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए किशोर कुमार पंत और गोविंद सिंह बिष्ट के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि सचिव पद पर चार प्रत्याशियों के बीच […]
Uncategorized
दानपात्र से चोरी करने वाले दो शातिर दबोचे, नगदी बरामद
नैनीताल– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तल्लीताल पुलिस ने पायलट बाबा आश्रम में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी […]
गौलापार बाईपास से 10 डंपरों की बैटरियां चोरी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा….
हल्द्वानी – हल्द्वानी में डंपरों से बैटरियां चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह बैटरियां भी बरामद की हैं। मामला 7 फरवरी का है, जब बनभूलपुरा क्षेत्र के गौलापार बाईपास रोड स्थित पार्किंग में खड़े दस […]
नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; परिसर खाली कर तलाशी अभियान तेज
नैनीताल- सोमवार सुबह नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिला जज को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर में विस्फोटक लगाए जाने का दावा करते हुए दोपहर 12:15 बजे धमाका होने की चेतावनी दी गई थी। ई-मेल में […]
नैनीताल में रंगों की बहार: 23 फरवरी से फागोत्सव का शुभारंभ, 10 दिन चलेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
नैनीताल स्थित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा की बैठक में आगामी फागोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। सभा भवन में आयोजित बैठक में 23 फरवरी से 4 मार्च तक होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों की जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं। महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि फागोत्सव की शुरुआत 23 फरवरी […]
हल्द्वानी डबल मर्डर: अब तक क्या सामने आया_ नैनीताल-अल्मोड़ा से लिंक..
हल्द्वानी- हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित मंडी परिसर में गुरुवार सुबह मिले युवक और युवती के शवों से शहर में सनसनी फैल गई। दोनों की हत्या सिर कुचलकर किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शवों की पहचान लक्ष्मी (19) निवासी तल्ली पोखरी, नैनीताल और शुभम कुमार टम्टा (31) निवासी तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा के रूप […]
नैनीताल जिले में चौथी महिला को खूंखार जानवर ने मार डाला_कैमरा ट्रैप, गश्त और मुआवजा मिलेगा
नैनीताल– नैनीताल जिला में वन्यजीव हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला भीमताल क्षेत्र से सामने आया है, जहां जंगल में घास काटने गई 60 वर्षीय महिला की खूंखार जंगली जानवर के हमले में मौत हो गई। इस घटना के साथ ही जिले में हाल के दिनों में वन्यजीव हमले […]
भाजपा में टिकट का नया पैमाना परफॉर्मेंस नहीं तो मौका नहीं….
देहरादून – आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार चयन को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बार मंत्रियों की विधानसभा सीट नहीं बदली जाएगी, लेकिन उनके प्रदर्शन, जनस्वीकार्यता और क्षेत्रीय लोकप्रियता के आधार पर टिकट देने या काटने का फैसला किया जाएगा। पार्टी का […]
बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला: हल्द्वानी में अलर्ट मोड ON, 10 दिसंबर को बदले रहेंगे सभी रास्ते….
हल्द्वानी – बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण पर 10 दिसंबर को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई को लेकर हल्द्वानी में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाएं पूरी तरह से बदल दी गई हैं। यह सुनवाई बेहद निर्णायक और संवेदनशील मानी जा रही है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला न केवल बनभूलपुरा क्षेत्र बल्कि हजारों प्रभावित परिवारों के […]
उपनल कार्मिक ड्यूटी से गायब? सरकार ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, अनुपस्थितों पर होगी कार्रवाई….
उत्तराखंड सरकार ने आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मियों की हड़ताल पर कड़ा रुख अपनाया है। शासन ने सभी विभागों, निगमों और संस्थानों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जो भी उपनल कार्मिक बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित हैं, उन्हें तत्काल चिन्हित किया जाए और उनकी अनुपस्थिति दर्ज […]










