काशीपुर – काशीपुर में शादी की सालगिरह से एक दिन पहले हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। दोस्तों के साथ कालागढ़ घूमने गया युवक घर लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार कुंडा […]
ज़रा हटके
देहरादून_दोपहर में बाहर निकलने से बचे,एडवाइजरी जारी,मैदानों में बढ़ेगा हीट का अटैक,अगले 4 दिन भीषण गर्मी
देहरादून – उत्तराखंड में आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी जिलों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी का अनुमान जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलों के […]
उत्तराखंड की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी का निधन – प्रदेश में शोक की लहर
देहरादून – उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे बी.सी. खंडूरी ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई। बी.सी. खंडूरी उत्तराखंड की राजनीति […]
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम की बड़ी सफलता, बनभूलपुरा का बालक 8 महीने बाद मिला सुरक्षित
हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस ने गुमशुदा बच्चों की तलाश अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब आठ महीने से लापता 13 वर्षीय बालक को उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे […]
रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीड और रॉन्ग साइड चलने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी
नैनीताल – जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन लगाम” के तहत सघन अभियान जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में थाना पुलिस, यातायात पुलिस और सीपीयू द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में यातायात नियमों का […]
सफाई कर्मचारियों के मानदेय और सुविधाओं को लेकर शासन स्तर पर भेजे जाएंगे प्रस्ताव
नैनीताल – राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सोमवार को राज्य अतिथि गृह नैनीताल में जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर निगम हल्द्वानी सहित जिले के विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों की समस्याओं की समीक्षा की। बैठक में सफाई कर्मियों के मानदेय, नियमितीकरण, […]
PM ऊषा योजना के तहत मेरु परिसर का शिलान्यास, शोध और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
नैनीताल – भारत सरकार की पीएम ऊषा मेरु योजना के अंतर्गत कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए मेरु परिसर के निर्माण कार्य का सोमवार को पटवाडांगर में शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिलान्यास करते हुए कहा कि यह परिसर राज्य में उच्च शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के […]
कैंची धाम बाईपास से लेकर कानून व्यवस्था तक, राज्यपाल ने ली विस्तृत जानकारी
नैनीताल – उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने सोमवार को लोक भवन नैनीताल में कुमाऊं मंडल एवं नैनीताल जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं, पर्यटन और कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की। राज्यपाल ने सबसे पहले कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से […]
हल्द्वानी के रामपुर रोड पर पत्रकार से मारपीट का मामला, आंख गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
हल्द्वानी – दैनिक जागरण हल्द्वानी में वरिष्ठ उप संपादक के रूप में कार्यरत पत्रकार प्रेम सिंह (धामी) पर हुए हमले का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। बीती 20 अप्रैल की रात रामपुर रोड स्थित सोमवर बाजार क्षेत्र में हुए कथित हमले में उनकी आंख गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद अब […]
गोशाला से गैस के बाद अब बिजली उत्पादन की तैयारी, गांव बना चर्चा का केंद्र
रुड़की – महंगाई और बढ़ती एलपीजी जरूरतों के बीच रुड़की क्षेत्र के एक गांव ने आत्मनिर्भरता की अनूठी मिसाल पेश की है। यहां गोशाला अब केवल गोवंश संरक्षण का केंद्र नहीं रही, बल्कि ऊर्जा उत्पादन का भी माध्यम बन चुकी है। ग्राम प्रधान स्वामी घनश्याम की पहल से गांव में गोबर गैस संयंत्र स्थापित किया […]










