उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

नशा मुक्ति केंद्रों पर प्रशासन की नजर, चोरगलिया में औचक निरीक्षण के दौरान कार्रवाई

हल्द्वानी/चोरगलिया – चोरगलिया स्थित निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केंद्र का स्वास्थ्य विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर, समाज कल्याण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में पुरुष और महिला दोनों मरीज पाए गए। जांच में संस्था का स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप पंजीकरण भी पाया गया। […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

मंदिर चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, तांबे-पीतल का सामान और नगदी बरामद

हल्द्वानी – मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र और अलमारी से रुपये व सामान चोरी करने के मामले का कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी का सामान और 2,808 रुपये […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

यातायात नियमों के प्रति जागरूक हुए एनसीसी कैडेट्स, पुलिस ने बताए सुरक्षा के तरीके

हल्द्वानी – सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रानीबाग स्थित एनसीसी कैंप में आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

एनडीपीएस और पॉक्सो मामलों के दो वारंटी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

हल्द्वानी – न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

रोडवेज कर्मचारी परिषद चुनाव में नई टीम का गठन, तीनों प्रमुख पदाधिकारी निर्विरोध

हल्द्वानी – रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी के चुनाव सोमवार को वरिष्ठ पदाधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में संपन्न हुए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर कौशल जोशी, मंत्री पद पर दिनेश भंडारी और कोषाध्यक्ष पद पर चंदन सिंह डंगवाल को निर्विरोध नामित किया गया। चुनाव प्रक्रिया में उमेश भट्ट, मंत्री विजय अधिकारी, मोहम्मद इमरान, […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

6.93 लाख मतदाताओं वाले जिले में SIR की कवायद तेज, 2.35 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी

हल्द्वानी – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर सोमवार को तहसील हल्द्वानी के एनआईसी कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक हुई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने प्रतिनिधियों की ओर […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर बाल अधिकार आयोग सख्त, बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

नैनीताल – जिले में बढ़ती मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने और आम नागरिकों, विशेषकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार ने की। […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

बुजुर्गों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं पर मंथन, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

हल्द्वानी  – वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं को लेकर सोमवार को नगर निगम सभागार में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा और अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने की। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

म्यूल खातों का जाल बिछाकर करोड़ों का खेल, नैनीताल पुलिस ने साइबर गिरोह दबोचा

हल्द्वानी – साइबर अपराधियों और म्यूल बैंक खातों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026’ के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसओजी, साइबर सेल और मुखानी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखानी क्षेत्र में कथित अंतरराष्ट्रीय साइबर वित्तीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

सीसीटीवी और सर्विलांस से खुला सुराग, गोरापड़ाव डकैती का एक और आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी – गोरापड़ाव में हुई डकैती के मामले में नैनीताल पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सुरागरसी, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी को 5 सितंबर को गलफार गेट, चोरगलिया से दबोचा। उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की एक चेन और […]