हल्द्वानी – नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 का रविवार, 1 नवंबर को विधिवत शुभारंभ हो गया। हल्द्वानी वन प्रभाग के चोरगलिया प्रवेश द्वार पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर ईको-टूरिज्म सफारी का आगाज किया। इस अवसर पर उन्होंने वन विभाग के प्रयासों की […]
हल्द्वानी
पहाड़ के उत्पादों को मिलेगा बाजार, महिलाओं के सपनों को मिलेगी उड़ान : भावना मेहरा
हल्द्वानी/भीमताल – महिला सशक्तीकरण, स्थानीय उत्पादों के संरक्षण और महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में भीमताल में एक नई पहल की शुरुआत हुई। रविवार को आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री भावना मेहरा ने ‘पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर’ का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टोर की संचालिका अंजू पांडेय को इस […]
लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ हल्द्वानी, जौहार महोत्सव में उमड़े लोग
हल्द्वानी – एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जौहार महोत्सव में रविवार को सचिव मुख्यमंत्री एवं कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जौहार घाटी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि जौहार […]
क्रालोस के नौवें सम्मेलन में गूंजे जनहित के मुद्दे, पीपी आर्या को फिर मिली अध्यक्ष की कमान
हल्द्वानी – क्रालोस का नौवां सम्मेलन उत्साह, ऊर्जा और संघर्ष के संकल्प के साथ संपन्न हो गया। सम्मेलन के दूसरे एवं अंतिम दिन विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर सात महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान पीपी आर्या को पुनः संगठन का अध्यक्ष चुना गया, जबकि भोपाल को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। सम्मेलन में शहीदों […]
भारतीय ज्ञान परंपरा को कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ने की जरूरत : भगत सिंह कोश्यारी
हल्द्वानी – उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने की। […]
सरदार पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों ने लिया राष्ट्र की एकता और सुरक्षा का संकल्प
नैनीताल – लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को नैनीताल पुलिस लाइन में भव्य एकता परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) उत्तराखंड एपी अंशुमान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को […]
बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करना पड़ेगा भारी, विभाग ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
हल्द्वानी – आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले में अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड और जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने नयागांव, कालाढूंगी और चकलुआ क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान […]
अखंड भारत के शिल्पकार पटेल और सशक्त भारत की पहचान इंदिरा को किया नमन
हल्द्वानी – लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को हल्द्वानी स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान […]
बाघों की आवाजाही पर नहीं पड़ेगा बांध का असर! 22 करोड़ से अधिक की संरक्षण योजना तैयार
हल्द्वानी – जमरानी बांध परियोजना में विकास कार्यों के साथ वन्यजीवों के संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। परियोजना क्षेत्र टाइगर कॉरिडोर का महत्वपूर्ण हिस्सा होने के कारण यहां बाघों सहित अन्य वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। परियोजना अधिकारियों के अनुसार, बांध निर्माण से […]
मशरूम और चारा बीनने गई महिला को हाथी ने बनाया निशाना, जंगल में तोड़ा दम
खटीमा/हल्द्वानी – हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज अंतर्गत सेनापानी के जंगल में शुक्रवार को हाथी के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला जंगल में मवेशियों के लिए चारा और जंगली मशरूम बीनने गई थी। इसी दौरान अचानक सामने आए हाथी ने उस पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते […]










