उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

नशे में वाहन चलाने पर पुलिस का शिकंजा, स्कॉर्पियो चालक पर कार्रवाई

हल्द्वानी – रात्रि चेकिंग के दौरान शराब के नशे में खतरनाक तरीके से स्कॉर्पियो चलाने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

सीएम धामी के आगमन को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा, एसपी क्राइम ने पुलिस बल को किया ब्रीफ

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित काठगोदाम-हल्द्वानी भ्रमण को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

वारदात के बाद नहीं बच सके आरोपी, बनभूलपुरा पुलिस ने दबोचे पर्स छीनने वाले दो युवक

हल्द्वानी – रेलवे स्टेशन के पास पर्स छीनने की घटना का बनभूलपुरा पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में छीना गया पर्स, 2200 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

कढ़ाई और वस्त्र अलंकरण से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, नाबार्ड की पहल का समापन

हल्द्वानी – राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से नैनीताल जिले में संचालित कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण आधारित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम का समापन मंगलवार को गोल्ज्यू बैंक्वेट हॉल, हल्द्वानी में हुआ। कार्यक्रम का क्रियान्वयन महिला पिछड़ा वर्ग समिति, हल्द्वानी की ओर से किया गया। समापन समारोह में नाबार्ड के जिला […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

70 घरों में पहुंची नगर निगम की टीम, चार तरह के कचरे को अलग रखने की दी जानकारी

हल्द्वानी – स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के छठे दिन नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से वार्ड संख्या-50 में विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मुकानी क्षेत्र की मित्रापुरम कॉलोनी और दयाल विहार कॉलोनी में करीब 70 घरों में डोर-टू-डोर संपर्क कर लोगों को कचरे […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में मौसम ने बदली करवट, झमाझम बारिश से मिली उमस से राहत

हल्द्वानी – शहर में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के बाद देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई तेज बारिश से शहर की सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

भीड़ में बिछड़ी 10 वर्षीय बच्ची, पुलिस की अनाउंसमेंट से नाना-नानी तक पहुंची

नैनीताल – नंदा-सुनंदा महोत्सव के दौरान नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ मानवीय संवेदनशीलता का भी परिचय दिया। मेले में परिजनों से बिछड़ी 10 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने कुछ ही समय में सकुशल उसके नाना-नानी से मिलवा दिया। महोत्सव के दौरान कमला (10) एक महिला को अकेली और रोती हुई मिली। महिला ने […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में स्वच्छता का संदेश, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान

हल्द्वानी – ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत सोमवार को हल्द्वानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम और जिला प्रशासन की टीमों ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों, बाजारों, मोहल्लों, कार्यालयों तथा सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, निर्वाचन विभाग ने साझा की प्रक्रिया की जानकारी

हल्द्वानी – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सोमवार को एनआईसी कक्ष, तहसील परिसर हल्द्वानी में बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-1 […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

एक साल के कार्यकाल के बाद नई जिम्मेदारी, अमित सैनी को पुलिस ने दी विदाई

नैनीताल – पदोन्नति के बाद अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी के पद पर स्थानांतरित हुए अमित कुमार सैनी को नैनीताल पुलिस की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने विदाई समारोह में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। एसएसपी ने […]