उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

एक महिला से 14 तक पहुंचा कारवां, ओक तसर रेशम से आत्मनिर्भर बन रहीं पनियाली की महिलाएं

हल्द्वानी – उत्तराखंड के रेशम उद्योग में पनियाली की महिलाओं ने नई पहल की शुरुआत करते हुए एक नई मिसाल कायम की है। राज्य में पहली बार ओक तसर रेशम की स्पिनिंग कर उससे धागा तैयार करने का काम शुरू किया गया है। राजकीय रेशम फार्म पनियाली में मां दुर्गा न्यू रेशम महिला स्वयं सहायता […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

इलाज के नाम पर महिला की मौत का आरोप, नईम उर्फ नईम पहलवान गिरफ्तार

हल्द्वानी – इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में फरार चल रहे आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान, निवासी गुरुद्वारा वाली गली, कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से […]

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

जज फार्म में पेयजल संकट पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, पाइपलाइनों की जांच की मांग

हल्द्वानी – शहर के वार्ड संख्या-52 स्थित जज फार्म क्षेत्र में घरों के नलों से दूषित एवं झागयुक्त पानी की आपूर्ति होने की शिकायत को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले में जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र भेजकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

रानीबाग में नदी-घाटों की सफाई, श्रद्धालुओं से धार्मिक सामग्री प्रवाहित न करने की अपील

हल्द्वानी – स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के तहत नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से रानीबाग क्षेत्र में वृहद स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। पखवाड़े के 16वें दिन गार्गी नदी, नदी के घाटों, अंतिम संस्कार स्थल और मंदिर मार्ग पर […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

मतीन सिद्दीकी का रुद्रपुर में स्वागत, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

रुद्रपुर – समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी के पहली बार रुद्रपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और पार्टी संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी ने पार्टी की मौजूदा कार्यकारिणी को भंग करते हुए कार्यकर्ताओं को […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

भूमिधरी अधिकार पर कैबिनेट की मुहर, कैड़ा बोले—हजारों परिवारों को मिलेगा हक

हल्द्वानी – उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के पट्टेदारों और कब्जाधारकों को भूमिधरी अधिकार प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्वागत किया है। उन्होंने इस निर्णय को वर्षों से लंबित मांग को पूरा करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

जमरानी बांध परियोजना में तेजी लाएं, तय समय पर पूरा करें काम : सतपाल महाराज

हल्द्वानी – बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना के निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए सरकार ने निगरानी तेज कर दी है। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

लालकुआं के हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर, वर्ग-4 भूमि के विनियमितीकरण को मंजूरी

हल्द्वानी – उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्वागत किया है। उन्होंने वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के पट्टेदारों और कब्जाधारकों को भूमिधरी अधिकार प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री राम […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

स्थानीय संसाधनों में तलाशा रोजगार, प्राकृतिक साबुन से बनाई अलग पहचान

हल्द्वानी – उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों और पारंपरिक ज्ञान को स्वरोजगार से जोड़कर युवा आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों से प्रेरित होकर हल्द्वानी की बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा एवं युवा उद्यमी नंदिनी ने स्थानीय संसाधनों को बाजार से जोड़ने […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

विजयपुर गांव की सड़क का मामला पहुंचा सांसद अजय भट्ट तक, सचिव वन से की बात

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल के विकासखंड हल्द्वानी के विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने विजयपुर-पहाड़पानी पैदल मार्ग को मोटर मार्ग में तब्दील करने से जुड़े वन भूमि प्रकरण को लेकर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट से मुलाकात की। ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण का […]