नैनीताल – नैनीताल में आगामी 16 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले 124वें नंदा देवी मेला महोत्सव को भव्य, दिव्य और पारंपरिक स्वरूप में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेले की […]
नैनीताल
नैनीताल के मजदूर की दिल्ली में मौत, पहचान नहीं होने से देर से मिली सूचना
नैनीताल/दिल्ली – रोज़गार की तलाश में दिल्ली गए नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक स्थित नथुवाखान निवासी ललित आर्या (35) की मौत की सूचना उनके परिजनों को 23 दिन बाद मिल सकी। मृतक के पास न तो कोई पहचान पत्र था और न ही मोबाइल फोन, जिसके कारण दिल्ली पुलिस को उसकी शिनाख्त करने और परिजनों […]
अब बड़ी साइबर ठगी पर दर्ज होगी अनिवार्य एफआईआर, रिकवरी रेट हुआ दोगुना
नैनीताल – साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कुमाऊं रेंज के आईजी ने बताया कि साइबर अपराध प्रदेश में सबसे तेजी से बढ़ने वाले अपराधों में शामिल हो चुके हैं। जनवरी से अब तक कुमाऊं क्षेत्र में 1,400 से अधिक साइबर शिकायतें दर्ज की […]
विधायक सरिता आर्य ने किया जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, लोगों की सुनी समस्याएं
बेतालघाट/नैनीताल – राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड बेतालघाट के राजकीय इंटर कॉलेज लोहाली में विशाल जनकल्याण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया […]
नैनीताल की शांति और पर्यावरण बचाने की पहल, मॉल रोड पर हॉर्न पर पूर्ण रोक
नैनीताल – नैनीताल की ऐतिहासिक मॉल रोड पर 1 अगस्त 2026 से वाहनों के हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा। तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक पूरे मॉल रोड क्षेत्र को ‘नो हॉर्न जोन’ घोषित करते हुए जिला प्रशासन ने इसके प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारियां तेज कर दी हैं। आदेश का उल्लंघन […]
नैनीताल क्लब में दर्दनाक हादसा, सुरक्षा चूक बनी तकनीशियन की मौत की वजह
नैनीताल – राज्य अतिथि गृह (नैनीताल क्लब) में कार्यरत एक संविदा बिजली तकनीशियन की बिजली लाइन की खराबी ठीक करने के दौरान करंट लगने और ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें तत्काल बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का […]
वर्षाकाल में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हाई-रिस्क गर्भवतियों और डेंगू रोकथाम पर फोकस
नैनीताल – कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को नैनीताल स्थित आयुक्त कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक कर मंडल के सभी जनपदों की स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं […]
लेक ब्रिज चुंगी प्रकरण पर डीएम सख्त, समिति गठित कर दिए जांच के आदेश
नैनीताल – नैनीताल नगर पालिका परिषद द्वारा लेक ब्रिज चुंगी के संबंध में जारी की गई निविदा को लेकर उठे विवाद और जनविरोध के बीच जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है, जिसे दो सप्ताह के भीतर अपनी […]
बारिश में खतरे के बीच पढ़ रहे बच्चों को राहत, दो विद्यालयों के पुनर्निर्माण को मिली मंजूरी
नैनीताल – रामगढ़ विकासखंड के दो जर्जर राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश के मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों पर जिलाधिकारी नैनीताल ने आपदा मद से कुल 30 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि से राजकीय प्राथमिक विद्यालय सदबुगा पाटा (खफराड़) तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय […]
हरेला उत्सव पर न्यायपालिका की हरित पहल, स्थानीय प्रजातियों के पौधों से सजा मंगोली वन क्षेत्र
नैनीताल – उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर राज्यव्यापी वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत निर्धारित थीम ‘हर गांव का यही पैगाम, एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत नैनीताल वन प्रभाग के मंगोली क्षेत्र में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता सहित न्यायमूर्तिगण […]










