Blog

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने दुदुली सड़क दुर्घटना में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

नैनीताल – विकास खंड धारी के ग्राम दुदुली में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा था। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मृत्यु हो गई थी , जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल […]

उत्तराखण्ड उधम सिंह नगर जसपुर

क्रेन की चपेट में बाइक सवार सेल्समैन की मौत, पत्नी-बच्ची गंभीर घायल

जसपुर – जसपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार सेल्समैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और चार माह की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला बक्शीवाला फाटक के पास बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी मोहम्मद इकबाल (38) अपनी पत्नी नाहिद जहां […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

नैनीताल में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती,ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर एक्शन

हल्द्वानी/नैनीताल – नैनीताल जनपद में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान में कुल 219 वाहनों के चालान किए […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके

उत्तराखंड में जंगलों में आग का कहर, धधकते जंगल और बढ़ता प्रदूषण

उत्तराखंड – प्रदेश में इस वर्ष वनाग्नि की घटनाओं ने गंभीर रूप ले लिया है। अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह तक राज्य में 145 वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें 96.08 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र जलकर राख हो चुका है। बढ़ती आग की घटनाओं ने न केवल जंगलों को भारी नुकसान […]

Uncategorized

हाथी के हमले में दो लोगों की दर्दनाक मौत, लालकुआं में मचा हड़कंप

लालकुआं – लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शाह पठानी इलाके में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

Nainital News: जब शिकार के चक्कर में खुद ही फंस गया शिकारी,देख दंग रह गए लोग

भीमताल/नैनीताल – भीमताल क्षेत्र के खुटानी में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शिकार की तलाश में घूम रहा एक तेंदुआ हमले के दौरान खुद ही बाइक में फंस गया। घटना में बाइक सवार दंपती बाल-बाल बच गया। यह मामला क्षेत्र में दहशत और चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नोटरी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी की मौत पर सस्पेंस बरकरार, हर पहलू खंगाल रही पुलिस

नैनीताल –  नोटरी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। एक ओर पुलिस उपलब्ध तथ्यों के आधार पर इसे आत्महत्या मानकर जांच आगे बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर मृतक के करीबी अधिवक्ताओं के बीच घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

देहरादून में उधम सिंह नगर के खिलाड़ियों का धमाका, कई गोल्ड पर कब्जा

देहरादून/उधम सिंह नगर – देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। देहरादून स्थित माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। राज्य के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों के बीच कड़े […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रुद्रपुर में प्रेरणादायी संवाद: टॉपर्स को डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने दिए सफलता के मंत्र, बांटी उपयोगी सामग्री

रुद्रपुर – उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के मेधावी विद्यार्थियों के साथ मंगलवार को एक प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अपने छात्र जीवन से लेकर सिविल सेवा तक के संघर्षपूर्ण सफर को साझा करते हुए विद्यार्थियों को सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र बताए। […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, नैनीताल में आज दो अहम सत्र

नैनीताल – ओम बिरला जनपद नैनीताल के दौरे पर हैं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत लोकसभा अध्यक्ष 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान, रामनगर से प्रस्थान कर नैनीताल पहुंचेंगे। नैनीताल आगमन के उपरांत वे अपराह्न 12:30 बजे एटीआई नैनीताल में वन पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक एवं संवाद […]