उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

सिडकुल पंतनगर स्थित नेस्ले इंडिया लिमिटेड में आपदा प्रबंधन एवं आपदा से बचाव हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- सिडकुल पंतनगर स्थित नेस्ले इंडिया लिमिटेड में ज़िला प्रशासन ऊधम सिंह नगर के निर्देशनुशार एनडीआरएफ के सहयोग से जिला आपदा अधिकारी जनपद ऊधम सिंह नगर श्री उमा शंकर नेगी जी की उपस्थिति में आपदा प्रबंधन एवं आपदा से बचाव हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नेस्ले इंडिया लिमिटेड, पन्तनगर से लगभग 100 कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तीसरे मोर्चे के रूप में उभरने का सपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया भरोसा

 

उक्त प्रिशक्षण कार्यक्रम अति प्रशंसनीय रहा जिसमें ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री उमा शंकर नेगी के साथ एनडीआरएफ गदरपुर के ब्रांच निरीक्षक संजय कुमार और उनकी टीम के सदस्य तथा नेस्ले इंडिया लिमिटेड के विशाल गर्ग, मैनेजर कॉरपोरेट अफेयर्स, कृष्ण कुमार खंडेलवाल, इंजीनियरिंग  हैड, तन्नु कुमारी, सुरक्षा अधिकारी की देखरेख में ये कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें आपदा प्रबंधन एवं जीवन सुरक्षा प्रणाली पर आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया,

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का अभियान जारी, भीमताल में जुआ खेलते चार पकड़े

साथ ही ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री नेगी जी द्वारा किसी भी आपदा के पूर्व व दौरान जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं आपातकालीन परिचालन केन्द्र की कार्यप्रणाली एवं आपदा के दौरान त्वरित कार्यवाही हेतु महत्वपूर्ण आपातकालीन दूरभाष नम्बरों तथा टोल फ्री नम्बर 1077 के विषय में जानकारी प्रदान करते हुये आपदा से निपटने हेतु कुशल मार्गदर्शन किया गया । सिडकुल पंतनगर स्थित नेस्ले इंडिया लिमिटेड से श्री दिनेश शर्मा, फैक्ट्री मैनेजर द्वारा एनडीआरएफ और जिला आपदा टीम का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया।