उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

प्रदेश भर सहित हल्द्वानी में तमाम कार्यक्रम कर मनाया गया प्रदेश के मुखिया का जन्मदिन………

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(अब्दुल मलिक) प्रदेश के मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन पर प्रदेश भर में तमाम कार्यक्रम कर प्रदेश के मुखिया का जन्मदिन मनाया गया तो वही सीएम धामी के जन्मदिन के मौके पर नैनीताल जिले में बीजेपी के द्वारा जिले भर में तमाम कार्यक्रम आयोजित कर सीएम धामी की दीर्घायु की कामना की,

यह भी पढ़ें 👉  कस्टडी में बेटे का झांसा, डिजिटल अरेस्ट का डर; हल्द्वानी में दो महिलाओं से 4.17 लाख की ठगी

 

हल्द्वानी में जहाँ एक ओर मंदिरों मे पूजा अर्चना और मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया तो तो वही आज के दिन को युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए हल्द्वानी के गुरुनानकपुरा गुरुद्वारे में सुबह 6 बजे दीर्घायु को अरदास,

 

यह भी पढ़ें 👉  महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार, हल्द्वानी में 250 स्टॉलों के साथ सजेगा सरस मेला

भाजपा कार्यालय में हवन-यज्ञ, मिनी स्टेडियम में महिला मोर्चा द्वारा बेलबाबा मंदिर में भजन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम, एमबीपीजी कॉलेज में रक्तदान शिविर, डीएसबी परिसर नैनीताल में सांस्कृतिक कार्यक्रम व हैडाखान मंदिर हल्द्वानी में हवन-यज्ञ कर सीएम धामी की दीर्घायु की कामना की ।