उत्तराखण्ड कालाढूंगी ज़रा हटके

बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक 20 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर लटक गई सड़क किनारे…….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-कालाढ़ूंगी में रविवार शाम आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक 20 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गई। बस के अनियंत्रित होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  कानून व्यवस्था को लेकर जिला मजिस्ट्रेट सख्त, पांच अपराधी छह माह के लिए जिला बदर - दो नोटिस भी निरस्त

 

गनीमत रही कि बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सभी यात्री सुरक्षित हैं।जानकारी के अनुसार, कालाढ़ूंगी थाना क्षेत्र के गैबुआ में निजी बस संख्या यूके-04पीए-0124 नैनीताल से रामनगर आ रही थी। गैबुआ में आगे चल रही बस को ओवरटेक करते समय चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे लटक गई।

यह भी पढ़ें 👉  खेत के रास्ते और गूल के विवाद में हुई मारपीट का खुलासा,ऑपरेशन प्रहार के तहत चार आरोपी गिरफ्तार

 

सभी यात्रियों को बस से सकुशल निकाल लिया गया है। यात्रीयों ने आरोप लगाया बस चालक तेज गति और लापरवाही से बस को चला रहा था। बैलपड़ाव चौकी प्रभारी अनीस अहमद ने बताया कि बस में चालक अमन खान, परिचालक हसमुददीन से पूछताछ की जा रही है। बस को पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।