उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

गौलापार चोरगलिया क्षेत्र के शेर नाले के बहाव में बह गया व्यक्ति,जारि खोजबीन………

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-उत्तराखंड में लगातार मूसलाधार बारिश जारी है, जहां पहाड़ों में बारिश की वजह से मलवा भूस्खलन हो रहा है, वहीं मैदानी क्षेत्र में भी बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है, भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले हल्द्वानी शहर के गौलापार चोरगलिया क्षेत्र में बहने वाले शेर नाले के बहाव में एक व्यक्ति बह गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मानवता, सुरक्षा और जागरूकता’ का संदेश, रातीघाट में छात्रों को दिए गए आपदा बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स

जिसकी खोजबीन में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है, बताया जा रहा है कि सुबह तीन बजे दानी बंगर गौलापार निवासी व्यक्ति टेंपो से जा रहा था, कि अचानक पानी का तेज बहाव आया, जिसमें वह फंस गया, और वह थोड़ी देर बाद बाहर निकल कर आगे चला गया था, लेकिन व्यक्ति जिस टेंपो में था जिसमें उसका मोबाइल छूट गया,

यह भी पढ़ें 👉  जलागम योजनाओं की समीक्षा में मंत्री कैड़ा का जोर, नदियों के पुनर्जीवीकरण से लेकर ग्रामीणों की आय बढ़ाने पर फोकस

वह अपना मोबाइल निकलने के लिये दोबारा से टेंपो की तरफ गया और अपना मोबाइल निकालने लगा, ऐसे में पानी का बहाव तेज हो गया और व्यक्ति बह गया, व्यक्ति की बहने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद चोरगलिया थाना पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी को CGHS में एम्पेनलमेंट; विशेषज्ञ उपचार होगा कैशलेस