उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

अतिक्रमण पर चला नगर निगम का डंडा, हलद्वानी में हटाया अतिक्रमण….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। सूबे में सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत हल्द्वानी में एक बार फिर से बाज़ार क्षेत्र में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाया। टीम ने बाज़ार क्षेत्र में हो रहे अत्यधिक अतिक्रमण पर सख्त रूख रुख दिखाते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्यवाही की । साथ ही चेतावनी दी दुबारा अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  दीवार का बेस तैयार करते समय हादसा, दो श्रमिकों की मौत; मालिक-ठेकेदार पर कार्रवाई

 

 

अधिकारियों ने ईदगाह के नाले पर बने घर व दुकानों को बृहस्पतिवार तक का समय देते हुए अतिक्रमण हटाने को कहा। अधिकारियों का कहना है कि यदि बृहस्पतिवार तक अतिक्रमण नही हटाया गया तो शुक्रवार को अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम-नैनीताल में यातायात व्यवस्था पर पुलिस की नजर, नियमों के पालन की अपील

 

 

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसपी सिटी हरबंस सिंह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसआई विजय मेहता, चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव जगदीप नेगी, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल व चतर सिंह, हरीश सागर मन्नू, सूरज, बॉबी, तनवीर, बबलू व अन्य शामिल रहे।