उत्तराखण्ड क्राइम दिनेशपुर

 पुलिस ने अवैध असलहो की बरामदगी कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

ख़बर शेयर करें -

दिनेशपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी राष्ट्रीय पर्व के दृष्टिगत अपने अपने क्षेत्र मे सर्तक दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन इत्यादि की चैकिंग हेतु आदेशित किया गया था । उक्त आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष दिनेशपुर को दिनांक 13.08.2022 की रात्रि मे सूचना मिली कि लालपुरी का शिवा सिंह जिसके पास अवैध बन्दूक है और वह बन्दूक से लोगों को डराता धमकाता है

यह भी पढ़ें 👉  सरस मेले में दिखी उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, ऐपण कला के हुनर को मिला सम्मान

 

मौका मिलने पर उस बन्दूक से जंगल में शिकार करने भी जाता है। वह आज बन्दूक लेकर पैदल पैदल डाम किनारे जीरो प्वाइंट से जंगल की तरफ जा रहा है प्राप्त हुई। जिस पर दिनेशपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिवा सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी लालपुरी थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर को जीरो प्वाइंट से जंगल को जाने वाले रास्ते पर पकड़ लिया ।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नैनीताल को अंशुल सिंह और अल्मोड़ा को दीप्ति सिंह मिलीं नई डीएम

जिसकी तलाशी से उसके पास से एक नाली बन्दूक 12 बोर तथा 02 जिंदा कारतूस 12 बोर व एक तंमचा 315 बोर मय 02 कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद हुए। जिस पर थाना हाजा पर मुकदमा FIR NO-126/2022 धारा 3/25 रत्र अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें 👉  ठंड से पहले कॉर्बेट के वन्यजीवों की खास तैयारी, बाघ-तेंदुओं के लिए नया डाइट चार्ट तैयार

नाम / पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त –
शिवा सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी लालपुरी थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 29 वर्ष

बरामदगी का विवरण
01- एक अदद तंमचा 315 बोर
02-02 अदद जिंदा कारतूस
03- एक अदद एक नाली बन्दक 12 बोर
04-02 जिंदा कारतूस

Comments are closed.