उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी कोतवाली में रमज़ान और नवरात्रि को लेकर धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकरों पर हुई चर्चा…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(अब्दुल मलिक) शहर कोतवाली के मीटिंग हॉल में आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसपी सिटी हरबंश सिंह, सीओ भूपेन्द्र सिंह धौनी ने पीस कमेटी की बैठक में शामिल हुए शहर के गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि और रमज़ान के लिए शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की कवायद की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध केमिकल सप्लायरों पर एसटीएफ का शिकंजा, लाखों रुपये का जखीरा जब्त

त्यौहारों में स्थानीय जनता को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। सफाई की व्यवस्था नगर निगम की जिम्मेदारी है। विद्युत विभाग से सहयोग मांगा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट रहेगी। बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने धर्मिक स्थलों में निर्धारित निर्देशों के मद्देनजर ही लाउडस्पीकर आदि के प्रयोग की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्पसंख्यक छात्रों को हर योजना का मिले लाभ, प्राधिकरण अध्यक्ष ने दिए अधिकारियों को निर्देश

अधिकारियों ने गणमान्य लोगों के माध्यम से सभी से आवश्यक सहयोग और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक पुलिस प्रबंध और सुरक्षा व्यवस्था बनाने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कम पानी, ज्यादा उत्पादन: ट्राउट पालन में अभिषेक खनवाल का नवाचार बना प्रेरणा