उत्तराखण्ड क्राइम रामनगर

पुलिस की गिरफ्त में आया 5 किलो 400 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर….

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-रामनगर पुलिस इनदिनों नशे के खिलाफ लगातार बड़ी कार्यवाही करती नजर आ रही हैं। रामनगर पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसमे रामनगर पुलिस ने शाहरुख पुत्र रईस अहमद निवासी भगवानदास की चक्की के पास गुलरघट्टी रामनगर जिला नैनीताल को 5 किलो 400 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा दिये गये आदेशों तथा अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन में थाना स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी रामनगर के दिशा निर्देशन में स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए  नशे की बड़ी खेप बरामद की गयी है ।

यह भी पढ़ें 👉  आपराधिक रिकॉर्ड पर चला प्रशासन का डंडा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

 

इस क्रम में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर जिला नैनीताल के नेतृत्व में पुलिस टीम व0उ0नि0 अनीस अहमद , उ0नि0 कश्मीर सिंह, उ0नि0 रेनू ,हे0कानि0 हेमन्त सिंह ,कानि0 894सीपी राजेन्द्र पुण्डीर , कानि0 गगन भण्डारी , कानि0 132 सीपी विजेन्द्र सिंह , कानि0 संजय सिंह के साथ अभियुक्त शाहरुख उपरोक्त को 5 किलो 400 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। व0उ0नि0 अनीश अहमद मय टीम के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0 एफ आई आर नं0 32/23 धारा 324/341/504 भादवि के अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में रवाना थे जब उक्त पुलिस टीम उपरोक्त अभियोग में नामजद अभियुक्तगणों की तलाश करते हुए अभियुक्तगणों के गुलरघट्टी स्थित घर पहुंचे तो घर के बाहर 01 व्यक्ति खड़ा दिखायी दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पंत को नमन, मुख्यमंत्री धामी ने पंत पार्क के लिए की 10 लाख की घोषणा

 

जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा ,उक्त व्यक्ति के कन्धे पर एक काले रंग का बैग टंगा था , तत्काल ही उक्त व्यक्ति के पास पहुंचकर उसे पकड़े लिया । बैग के बारे में सख्ती से पूछा तो उसने बैग में चरस होना बताया जिस पर क्षेत्राधिकारी महोदय रामनगर के समक्ष बैग की तलाशी ली गयी तो बैग में से 5 किलो 400 ग्राम चरस नाजायज बरामद हुई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर व चरस को कब्जे पुलिस लेकर अभियोग पंजीकृत कराया गया ।

 

यह भी पढ़ें 👉  गौरव सेनानी मिलन में गूंजा सैनिक सम्मान का संदेश, धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल द्वारा गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 5000 रुपये के नगद ईनाम की घोषणा की गयी है । गिरफ्तारी टीम में -SHO  अरुण कुमार सैनी, SSI  अनीश अहमद, SI  कश्मीर सिंह, SI रेनू सिंह, हे0कानि0 हेमन्त सिंह, कानि0 गगन भण्डारी, कानि0 संजय सिंह, कानि0 विजेन्द्र सिंह, 0कानि0 मेघा विष्ट