उत्तराखण्ड हल्द्वानी

पुलिस की तत्परता ने सड़क हादसे में घायल हुवे 3 लोगों का रेस्क्यू कर बचाई जान….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- कैंची धाम में नीब करौली महाराज के दर्शन कर लौट रहे भजनपुरा दिल्ली निवासी परिवार की कार गुलाबघाटी में अनियंत्रित होकर गौला नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपति और उनकी पांच वर्षीय बेटी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने तीनों को सकुशल बाहर निकाला और इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

 

काठगोदाम पुलिस के मुताबिक भजनपुर दिल्ली निवासी मोहित मिश्रा अपनी पत्नी प्रीति और बेटी नितिशा के साथ नैनीताल घूमने आए हैं। मंगलवार को वह नीब करौली महाराज के दर्शन कर नैनीताल होते हुए हल्द्वानी लौट रहे थे। गुलाबघाटी के पासमोहित ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कार करीब सौ फीट नीचे नदी में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, लापरवाह अफसरों को लगाई फटकार….

 

सूचना मिलते ही काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक और मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी फिरोज आलम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तुरंत दंपति और बच्ची का रेस्क्यू शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को नदी से निकालकर सरकारी वाहन से नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।आज शाम को दिल्ली से कैंची धाम मंदिर के दर्शन करने आए तीन पर्यटक वापस लौट रहे थे। लौटते समय उनकी आई-20 कार अचानक काठगोदाम के गुलाबघाटी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  आपदा पीड़ितों के बीच पहुँचे डीएम और विधायक, दिया हर संभव मदद का भरोसा….

 

स्थानीय लोगों व राह चलते लोगों द्वारा काठगोदाम पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस टीम द्वारा अपने अथक प्रयासों से वाहन में संवार एकपरिवार के तीन लोग 1. मोहित मिश्रा पुत्र विजय शंकर निवासी डी-11, संजय मोहल्ला, भजनपुरा नोएडा दिल्ली। 2. प्रीति मिश्रा पत्नी मोहित 3. जितिशा मिश्रा पुत्र मोहित मिश्रा निवासी उपरोक्त को रेस्क्यू किया गया। गंभीर रूप से घायल परिवार को थाने के सरकारी वाहन से ब्रज लाल अस्पताल हल्द्वानी लाकर तत्काल भर्ती कराया गया। जिन्हें उपचार कराकर उनकी जान बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों के हित में सजग नेतृत्व: लालकुआं दुग्ध संघ की बैठक में लिए गए ठोस निर्णय….

पुलिस टीम

1.फिरोज आलम, प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम।

एएसआई मनोहर सिंह।
एएसआई अरविंद सिंह।
कानि0 लोकेश,
कानि0 संतोष,
कानि0 प्रमोद
कानि0 करतार