उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

सरकार पर लगाया महंगाई बढ़ाने का आरोप- विधायक सुमित ह्रदयेश…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- गैस के बढ़ते दामों को लेकर विधायक सुमित ह्रदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन… 

हल्द्वानी-(अब्दुल मलिक) गैस के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुध पार्क में जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और गैस के बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लेने की मांग की। विधायक सुमित ह्रदयेश के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर लगातार महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘भाई मुझे बचा लो...’ कहता रहा जितेंद्र, 40 फीट नीचे गिरने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम; इलाज में लापरवाही के आरोप

 

वहीं महिला कार्यकर्ताओं ने भी लकड़ी के चूल्हे में खाना बनाकर विरोध जताया, साथ ही विधायक सुमित हृदयेश ने सर पर सिलेंडर रखकर प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा की होली के त्योहार से ठीक पहले सरकार ने जनता के ऊपर महंगाई का बोझ डाल दिया आज आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  हरियाली तीज पर सजी मधुबन वाटिका, नैनीताल पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने जमकर बिखेरी प्रतिभा

एक साथ गैस के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जिससे लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है अगर सरकार ने जल्द बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, जिला कारागार में सात दिवसीय मोमबत्ती प्रशिक्षण का शुभारंभ